धनबाद में डॉक्टर मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, अस्पताल के ICU वार्ड में चिपकाया पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

धनबाद में डॉक्टर मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, अस्पताल के ICU वार्ड में चिपकाया पत्र

डेस्कः धनबाद में डॉक्टरों को धमकी देने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। ताजा मामला नावाडीह इलाके में बिरसा मुंडा पार्क के पास महाकेश्वर कॉम्पलेक्स का है। जहां किडनी केयर क्लिनिक के संचालक डॉक्टर मिहिर कुमार को अज्ञात व्यक्ति ने पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है। यह पत्र क्लिनिक के ICU के बाहर चिपका हुआ मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। डॉ मिहिर की शिकायत पर धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, SP श्रीकांत एस खोटरे ने दिए जांच के आदेश
आवेदन को लेकर डॉ मिहिर कुमार ने बताया कि 9 फरवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी क्लिनिक के ICU वार्ड के बाहर यह धमकी भरा पत्र चिपकाया है। क्लिनिक में कार्यरत कर्मी असलम ने सबसे पहले पत्र देखा और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर मिहिर कुमार को भेजी। इसके बाद डॉ. मिहिर तुरंत क्लिनिक पहुंचे और पत्र को दीवार से चिपका पाया।

See also  ED की ‘शक्ति’ जेल में देश के दो सीएम, हेमंत के बाद केजरीवाल अरेस्ट, चुनावी मुद्दा बनेगा गिरफ्तारी?

चंपाई सोरेन BJP से नाराज, नगर निकाय चुनाव में रायशुमारी से रखा गया दूर, आदित्यपुर-सरायकेला में उतारे समर्थक उम्मीदवार
धमकी भरे पत्र में यह था लिखा
दीवार पर चिपका धमकी भरे पत्र में लिखा था ‘डॉक्टर, तुम्हारी किस्मत अच्छी थी कि उस दिन ग्रुप में होने की वजह से बच गए, नहीं तो गोली मार देता। जिस तरह नीरज की हत्या हुई है, उसी तरह तुम्हारी भी हत्या करूंगा। इसे हल्के में मत लेना। जितना जीना है जी लो, चार तारीख को मार दूंगा। एसपी या डीएसपी के पास जाओ, तब भी मरना पड़ेगा’। पत्र के नीचे अंग्रेजी में ‘KILL’ शब्द भी लिखा हुआ था।

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से
इस पत्र को लेकर डॉ मिहिर ने आशंका जताई है कि यह धमकी रंगदारी के इरादे से दी गई है। उन्होंने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा क्लिनिक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

See also  धनबाद स्टेशन पर 41 लाख कैश के साथ दो यात्री पकड़े गए, दोनों बिहार के रहने वाले
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now