‘ठाकुर हूं’, कहने वाली कानपुर की HDFC बैंक महिला कर्मचारी के वायरल वीडियो का असली सच

kanpur bank dispute

यूपी के कानपुर में एक निजी बैंक में गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो कानपुर के पनकी के एचडीएफसी बैंक का बताया जा रहा है जिसमें एक महिला बैंक कर्मी गालीगलौज व जातिगत टिप्पणी कर रही है।  महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से चर्चा में बना हुआ है।

इसमें महिला कर्मचारी चिल्लाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। साथ ही खुद को एक विशेष जाति का बताते हुए रौब गांठने का प्रयास कर रही है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले में नई जानकारी सामने आई है।

वीडियो में जिस महिला के पति से बैंककर्मी महिला अभद्रता करते नजर आई है, वह भी उसी बैंक में कार्यरत थी और इस्तीफे को लेकर वाद-विवाद हुआ था। इसको लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, घटना छह जनवरी की है।

फुटपाथ पर पत्नी की लात-घूंसों पिटाई, मथुरा कोर्ट पहुंचे दंपती के बीच लड़ाई

See also  चराता था बकरियां, रहता था झोपड़ी में...मेहनत और लगन से बिरदेव सिद्धप्पा ने UPSC में लाया 551वां रैंक

जांच में पता चला है कि एचडीएफसी बैंक की एक महिला कर्मचारी के इस्तीफे की प्रक्रिया चल रही है। छह जनवरी की सुबह वह अपनी ननद के साथ बैंक आई थी। वहां ननद का वाशरूम से निकलते समय दूसरी बैंक कर्मी से विवाद हो गया। जिस महिला कर्मी के इस्तीफे की प्रक्रिया चल रही है, उसके पति भी शाम को बैंक पहुंचे और दोबारा झगड़ा शुरू हो गया।

पनकी थाना के इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया के अनुसार, दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, लेकिन जरूरत के हिसाब से वीडियो का वह हिस्सा घटना के एक महीने बाद ग्राहक बताकर प्रचलित कर दिया गया। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। यह मामला पूरी तरह से आपसी विवाद का है।

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की सामने से टक्कर, ड्राइवर सहित दो की मौत; 3 घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now