ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा...HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

डेस्कः यूपी के कानपुर सिटी में एचडीएफसी बैंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक के ब्रांच में तैनात एक महिला अधिकारी कस्टमर के साथ बदसलूकी कर रही है और उसमें वो मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला ग्राहक पर आगबबूला होती नजर आईं। वीडियो में दिखा कि आस्था सिंह न केवल महिला ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि हिंसक होकर उन पर हमला करने के लिए अपना लैपटॉप तक उठा लेती हैं।

यूपी के रायबरेली में रफ्तार का कहर, भंडारे का प्रसाद लेने गई 8 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की मौके पर मौत
बैंक में मौजूद अन्य सहकर्मियों ने उन्हें पकड़कर शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। इस दौरान वह ग्राहक को धमकाते हुए कहती दिखीं, ‘अपने पति को जाकर समझाओ। ठाकुर हूं मैं। मेरे साथ…’. हालांकि LIVE DAINIK इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने का आमंत्रण, शपथ ग्रहण 9 जून की शाम 7:15 बजे

तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं
जाति का रौब दिखाकर धमकाया
हैरानी की बात ये रही कि पेशेवर संस्थान में काम करने के बावजूद महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए दबंगई दिखाई। आस्था सिंह वीडियो में ‘ठाकुर हूं मैं’ कहकर ग्राहक को डराने और धमकाने की कोशिश करती नजर आईं। एक प्रतिष्ठित बैंक के अंदर इस तरह का जातिसूचक अहंकार और हिंसक व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।
फिलहाल पुलिस कार्रवाई से इनकार
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बैंक प्रबंधन व कर्मचारी के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।शिकायत मिलने के बाद ही मामले में विधिक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

See also  थानेदार बनकर ज्वेलरी शॉप में घुसा, थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी बनकर आया दूसरा शख्स, दुकानदार को लगा गया लाखों का चूना, CCTV में कैद हुई वारदात

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now