पटना के बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोपी साहिबगंज से गिरफ्तार, 5 साल तक छिपकर रहे अब्दुल गनी को CBI ने धर दबोचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

CRPF का सीनियर अकाउंटेंट सोनू कुमार गिरफ्तार, रांची CBI की टीम ने पटना में घूस लेते पकड़ा

साहिबगंजः बैंक फ्रॉड के एक बड़े मामले में सीबीआई पटना की टीम ने साहिबगंज जिले के जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुमन नगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 62 वर्षीय अब्दुल गनी के रूप में हुई है। सीबीआई के अनुसार, अब्दुल गनी पटना स्थित एक बैंक से करोड़ो रुपये की अवैध निकासी से जुड़े धोखाधड़ी मामले में वांछित था।

होटवार जेल से फरार PLFI का उग्रवादी गिरफ्तार, 11 महीने जंगल में तंबू लगाकर रहा समीर तिर्की
सूत्रों के अनुसार, अब्दुल गनी पिछले करीब पांच वर्षो से अंजुमन नगर में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। इस दौरान उसने अपने बेटे के साथ मिलकर वहां एक बना-बनाया मकान खरीदा और उसी में रह रहा था। सीबीआई को हाल ही में उसकी लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद गिरफ्तारी की योजना बनाई गई। शनिवार रात सीबीआई पटना की टीम ने जीरव बाड़ी थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से अंजुमन नगर में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रविवार सुबह सीबीआई की टीम उसे अपने साथ लेकर साहिबगंज से पटना चली गई।

See also  चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, TSPC नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

पटना में अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बन रही थीं नकली दवाएं
कटिहार में भी जमीन बिक्री में गड़बड़ी करने के आरोपः जांच एजेंसी के सूत्रों का यह भी कहना है कि अब्दुल गनी पर कटिहार जिले के मनिहारी अंचल अंतर्गत इनायतपुर कंटकोष गांव में अपने रिश्तेदारों की जमीन गलत तरीके से बेचने का आरोप भी है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now