बिहार में चार दोस्तों ने पिया जहर, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2026

बिहार में चार दोस्तों ने पिया जहर, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

डेस्कः बिहार के सहरसा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साथ चार जिगरी दोस्तों ने जहर पी लिया।घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।इस घटना के बाद से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हर कोई घटना को लेकर काफी हैरान-परेशान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राजगीर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मामले में नया मोड़, नागा प्रसाद ने मां-बहन की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी
जानकारी के अनुसार, जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी गांव में चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा पील ली, जिसमें से तीन की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राजा कुमार (20), सनी देओल (18) और अन्य नाबालिग के तौर पर हुई है। वहीं, एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है। यह चारों दोस्त एक साथ गांव या इलाके में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करने काम करते थे।

See also  अबुआ आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 2 लाख से अधिक परिवारों को दिया स्वीकृति पत्र, 2027 तक सबको मिलेगा अपना घर

दरभंगा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश, नाराज लोगों ने गाड़ी फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मक्के के खेत में पिया कीटनाशक
शनिवार को इन सभी ने खाद की दुकान से एक कीटनाशक दवा खरीदी। बताया जा रहा है कि चारों ने गांव से कुछ दूरी पर जाकर मक्के के खेत में बैठकर बारी-बारी से कीटनाशक दवा को पी लिया। इस बात की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सभी को तुरंत खगड़िया के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पहले तो राजा और सनी ने और फिर एक नाबालिग ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी होते ही कनेरिया थाना अध्यक्ष तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है।पुलिस ने उस जगह का भी मुआयना किया है, जहां चारों ने एक साथ कीटनाशक दवा खाई थी। पुलिस को मौके से दवा के सैंपल और प्लास्टिक के ग्लास भी मिले हैं। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर चारों ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया।

See also  झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी संसदीय बोर्ड ने दो पर्यवेक्षकों को झारखंड भेजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now