- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

2 लाख का इनामी प्रिंस कुमार एनकाउंटर में मारा गया, पुलिसकर्मी की हत्या और 55 किलो सोना लूट समेत 28 कांडो में था वांछित

2 लाख का इनामी प्रिंस कुमार एनकाउंटर में मारा गया, पुलिसकर्मी की हत्या और 55 किलो सोना लूट समेत 28 कांडो में था वांछित

डेस्कः PMCH से फरार दो लाख का इनामी शूटर प्रिंस का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। उसके एक साथी को घायल अवस्था में गिफ्तार किया गया है। कुख्यात शूटर प्रिंस पर 55 किलो सोना लूट समेत 28 कांडों में उसके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज है।

राजगीर में एक साथ चार पर्यटकों ने की आत्महत्या, घटना के बाद सनसनी
वैशाली में पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में हुई।प्रिंस कुमार गरौल थाना क्षेत्र का निवासी था। उस पर देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड सहित हत्या और लूट जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, प्रिंस हाल ही में पटना पीएमसीएच से फरार हो गया था।

 

मधुबनी में चल रहा था अंतरराष्ट्री ठगी का गिरोह, चीनी SIM बॉक्स से करते थे ठगी, चार गिरफ्तार
उसकी तलाश में पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर हनुमान नगर कॉलोनी में उसे घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बिहार एसटीएफ की टीम ने बदमाश को मार गिराया।हिस्ट्रीशीटर प्रिंस कुमार कुख्यात सोना लुटेरा सुबोध सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। इसके खिलाफ बिहार समेत दूसरे राज्यों में 28 मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस को यह लंबे समय से चकमा दे रहा था। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे मार गिराया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now