बिहार में फिर बढ़ी कनकनी, 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट, भागलपुर में 9 डिग्री तक पहुंचा पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 5, 2026

बिहार में फिर बढ़ी कनकनी, 11 जिलों में कोहरे का अलर्ट, भागलपुर में 9 डिग्री तक पहुंचा पारा

डेस्कः बिहार में पछुआ हवाओं और कोहरे के कारण कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 11 जिलों, जिनमें पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद शामिल हैं, में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

बिहार में एक अनोखी FIR, पूरे गांव के ब्राह्मणों को बनाया आरोपी
बीते 24 घंटों में भागलपुर ने सबको ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आलम यह है कि सूरज ढलते ही कनकनी बढ़ जाती है और सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है, जिसने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। IMD के अनुसार एक-दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई।

See also  बिहार में समय से पहले हीटवेव, होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, मार्च में होगा मई जैसा हाल

मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में, जातिवाद फैलाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
राजधानी पटना में यलो अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवा लोगों को ठिठुरन का एहसास कराएगी। दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। पटना में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में कोहरे का असर बना रह सकता है। धीरे-धीरे तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा और दिन में धूप लोगों को राहत देगी। फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now