रांची में विकास अस्पताल के पास फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 5, 2026

रांची में विकास अस्पताल के पास फायरिंग, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

रांचीः राजधानी रांची में एक बार फिर से अपराधिक गिरोह ने पुलिस को चुनौती दी है। राहुल सिंह गैंग ने रांची में रंगदारी की धमकी और फिर फायरिंग की एक ओर वारदात को अंजाम दिया है। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के विकास हॉस्पिटल के पास बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हालांकि गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया।

धनबाद में JMM स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन का आउटसोर्सिंग कंपनियों पर निशाना; स्थानीय को देनी होगी नौकरी
रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि विकास चौक स्थित एक अस्पताल के पास फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ के दौरान उन्होंने किसी भी गैंग के द्वारा रंगदारी या फिर धमकी देने की बात से इनकार किया है।

See also  जज की जेब से मोबाइल उड़ाकर 1.34 लाख की खरीददारी, 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर किये

रांची के पुंदाग में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिली युवक की लाश, 2 जनवरी से था लापता
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित विकास हॉस्पिटल के पास बुधवार की शाम पांच बजे एक बाइक सवार अपराधी पंहुचा और अचानक हवाई फायरिंग करने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की टीम उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज निकाली है, जिसमें अपराधी के रामगढ़ रोड की ओर भागने की बात सामने आयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now