रांची में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, महिला ने पति के कथित अवैध संबंध पर जताई थी आपत्ति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2026

सिमडेगा में युवती को घर में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

रांचीः डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी दिन से अनबन चल रही थी। शनिवार विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खो दिया और हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी।घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

रांची के बरियातू स्थित फायरिंग रेंज में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
इस हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।पुलिस के अनुसार, महिला ने पति के कथित अवैध संबंधों पर आपत्ति जताई थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।इसके बाद पति ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी।

See also  लोहरदगा बना झारखंड का नया फुटबॉल हब : लोहरदगा प्रीमियर लीग (LPL 2025) का भव्य शुभारंभ, विदेशी खिलाड़ियों ने बढ़ाया आकर्षण

घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला इलाके में हुई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय तरन्नुम के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर तरन्नुम को गोली मार दी।पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now