धनबाद में सिंह मेंशन पर फेंका बम, CCTV में दिखे दो अज्ञात, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

धनबादः सरायढेला-गोविंदपुर सड़क पर स्टीलगेट के पास स्थित सिंह मेंशन में रविवार की देर रात अपराधियों ने सुतली बम फेंक दिया। एक बम सिंह मेंशन के अंदर जबकि दूसरा गेट के पास फेंका गया। सुतली बम फटने के बाद मेंशन के अंदर अफरातफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026 02 02 at 7.50.49 AM

रांची के लालपुर इलाके में हत्या के बाद हंगामा, पड़ोसियों का विवाद सुलझाने गए व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला
घटना रात करीब 11.40 बजे की है। सिंह मेंशन के सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों को बम फेंकते देखा गया। बाइक सवार कोलाकुसुमा की तरफ से आए और गोविंदपुर की तरफ निकल गए।सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के साथ सरायढेला और धनबाद थाना की टीम मौके पर पहुंची।

Dhanbad Crime News

अमस में हिमंता के बर्थडे पर तिनसुकिया में गरजे हेमन्त सोरेन, बोले—आदिवासी एकजुटता ही हमारी पहचान
सिंह मेंशन झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके पति पूर्व विधायक संजीव सिंह का आवास है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के फौरन बाद सिंह मेंशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने एक बम सिंह मेंशन के मुख्य गेट के अंदर फेंका, जबकि दूसरा बम गेट के बाहर पटका। दोनों धमाके तेज आवाज के साथ हुए, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पटना में NEET छात्रा को हॉस्टल से अस्पताल ले जाने का VIDEO आया सामने, डेथ मिस्ट्री और उलझी

काले रंग की कार से भागते दिखे लोग
जिस समय सिंह मेंशन में हमला हुआ, उस दौरान बंगले के अंदर झरिया विधायक रागिनी सिंह के समर्थक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, हमले से कुछ देर पहले ही संजीव सिंह बंगले में पहुंचे थे। उनके पहुंचने के कुछ देर बाद ही हमला हुआ। बम से हुए धमाके की आवाज सुनकर कुछ समर्थक बाहर की ओर निकले। समर्थकों के अनुसार, उन्होंने काले रंग की थार कार से कुछ लोगों को रिकार्डिंग करते भागते हुए देखा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now