लोहरदगा में 68वीं झारखंड ओपन एथलेटिक मीट का समापन ,धीरज साहू, रामेश्वर उरांव, केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

लोहरदगा में 68वीं झारखंड ओपन एथलेटिक मीट का समापन ,13 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,धीरज साहू, रामेश्वर उरांव, केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

लोहरदगा : लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 68वीं झारखंड ओपन एथलेटिक मीट का समापन रविवार को ललित नारायण स्टेडियम में भव्य रूप से हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले एथलेटिक मीट के संस्थापक शिव प्रसाद साहू के चित्र पर उनकी धर्मपत्नी शेफाली साहू सहित उपस्थित अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पण करने वालों में राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा, निशीथ जायसवाल, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी जब्बारुल, विशाल डुंगडुंग, दानिश अली, सबिता साहू, लाल मोहन केसरी, मदन मोहन पांडेय, कमल प्रसाद केसरी, लोहरा उरांव, कुद्दूस कुरैशी, रितेश साहू, अशोक पोद्दार, राजेश महतो, अजय प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

2 1
इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने शिव प्रसाद साहू की धर्मपत्नी शेफाली साहू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि एक समय लोहरदगा एथलेटिक मीट के कारण जिले की पहचान राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर थी। साहू परिवार का योगदान अविस्मरणीय रहा है, लेकिन सरकारी उपेक्षा और स्टेडियम के विकास के अभाव में आज ललित नारायण स्टेडियम सूना नजर आता है। उन्होंने सभी से मिलकर खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया।

1 1
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोहरदगा में कभी झारखंड ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी खिलाड़ी आया करते थे। स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू के साथ उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। साहू परिवार के संस्कार और योगदान के कारण ही लोहरदगा की पहचान देश-विदेश तक बनी। उन्होंने कहा कि ललित नारायण स्टेडियम शिव प्रसाद साहू की धरोहर है और इसके संरक्षण व विकास के लिए वे सरकार से बात करेंगे।

- Advertisement -
LD-advertisement

3 1
राज्यसभा के पूर्व सदस्य सह लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा उनकी जन्म और कर्म भूमि है। उनका उद्देश्य जिले के समग्र विकास के साथ युवाओं को खेल से जोड़ना है, ताकि वे भटकाव से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल इस धरती पर वर्ष 1951 से खेलकूद का आयोजन केवल साहू परिवार की नहीं, बल्कि पूरे लोहरदगा की धरोहर है। उन्होंने विधायक मद से स्टेडियम विकास और खिलाड़ियों की सुविधाओं, विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए शौचालय निर्माण की बात कही। स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू की धर्मपत्नी शेफाली साहू ने कहा कि इस स्टेडियम में आकर उन्हें अपने पति की स्मृतियां जीवंत हो जाती हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं से उनकी गहरी आस्था है और इसे हमेशा जीवित रखा जाना चाहिए। वहीं संगठन सचिव सह कोषाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्हें अपने पिता की यादों से जोड़ती है।

- Advertisement -
royal-soler-new

4 1

समारोह में उड़ान पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसका संचालन मुमताज अहमद ने किया। साथ ही, वर्षों से एसोसिएशन की सेवा करने वाले सदस्यों, पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रांची से आए झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन के तकनीकी पदाधिकारी अनवर खान, अभिजीत पात्रा एवं एमबी. राव की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालन करने वाली रश्मि खेस सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

5 1

पुरुष एवं महिला वर्ग में लोहरदगा की टीम बनी विजेता
लोहरदगा : प्रतियोगिता में लोहरदगा की एथलेटिक टीम ने कोच विकास कुमार महतो के नेतृत्व में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। जूनियर बालिका वर्ग में संत टेरेसा महुआडांड़ (लातेहार) की टीम चैंपियन बनी। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उर्सलाइन कन्वेंट बालिका स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्वागत के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।

6 17 18 19 110 111 112 11314151617

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now