डेस्कः महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि 28 जनवरी को बारमती में हुए एक विमान दुर्घटना में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था।सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक दल का नेता भी चुना गया। वह अब अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव भी लड़ेंगी।सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना किया था।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग मिले हैं।
प्लानिंग और फाइनेंस विभाग, जो पहले दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं। pic.twitter.com/frPlOjGu2g— Live Dainik (@Live_Dainik) January 31, 2026
इससे पहले महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से नया नेता चुना गया। वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे पार्टी के अन्य नेताओं का समर्थन मिला। शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी। सूत्रों के मुताबिक एनसीपी उनकी जगह उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजेगी।
#WATCH मुंबई(महाराष्ट्र): राज्य विधानसभा में NCP विधायक दल की बैठक चल रही है।
दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार और अन्य लोग यहां मौजूद हैं।
(वीडियो: NCP) pic.twitter.com/xiCk3vW3Al
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2026
NCP का विलय 12 फरवरी को होना था, शरद और अजीत पवार की 17 जनवरी को हुई थी बैठक
सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ लेने से पहले अपना सांसद पद छोड़ दिया। चयन के बाद, पार्टी सभी उपस्थित विधायकों के हस्ताक्षर के साथ एक औपचारिक पत्र राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपेगी। यह पत्र नेतृत्व परिवर्तन की आधिकारिक सूचना का काम करेगा और पार्टी की पूरी एकजुटता और समर्थन को उनकी नियुक्ति के लिए प्रमाणित करेगा।इस कदम से सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया और भी मजबूत हुई है, जबकि पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश भी साफ तौर पर दिखाई देता है।
गोविंदा,चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर केस,जमशेदपुर में लगा ठगी का आरोप
सुनेत्रा पवार के मुंबई पहुंचने से पहले कल बारामती में पवार परिवार की बैठक हुई।इस बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार,अजीत दादा की मां और परिवार के सदस्य मौजूद थे। शरद पवार का रुख था कि शपथ ग्रहण समारोह पर तुरंत फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। हालांकि, पार्थ पवार और सुनेत्रा पवार अपने रुख पर अडिग रहे और मुंबई के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार शरद पवार ने इस बैठक में सुनेत्रा पवार को समझाने की कोशिश की।












