दिवाली की रात दो घंटे पटाखे जलाने की अनुमति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2023

रांची: झारखंड में दिवाली की रात पटाखे जलाने की इच्छा रखने वाले लोग रविवार रात आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे के लिए ऐसा कर सकते हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि इसी तरह की अनुमति गुरुपर्व, छठ, क्रिसमस और नव वर्ष पर दी जाएगी । गुरुपर्व पर इच्छुक लोग रात आठ बजे से 10 बजे तक पटाखे जला सकते हैं। वहीं, छठ पर यह अवधि सुबह छह बजे से आठ बजे तक और क्रिसमस तथा नये साल पर रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक होगी। झारखंड के सभी जिलों के शहरी इलाकों में हवा की गुणवत्ता अच्छी से लेकर संतोषजनक श्रेणी में है। सभी जिलों में 125 डेसिबल से कम क्षमता वाले पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम, 1981 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  जामताड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now