- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पति ने साली संग किया लव मैरिज, पत्नी ने 6 साल की बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम

पति ने साली संग किया लव मैरिज, पत्नी ने 6 साल की बेटी के साथ उठाया खौफनाक कदम

डेस्कः बिहार के नालंदा जिला में दिल को दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। पति ने साली के शादी रचायी तो बीवी-बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, पति ने बीवी की बहन से दूसरी शादी कर ली। इस वजह से महिला नाराज थी। मायके के परिजनों ने ससुराली के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बिहार में महिला दारोगा को CBI ने टीचर के अपहरण और हत्या केस में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में किया कांड
मृतका की पहचान पिंटू कुमार की 27 वर्षीय पत्नी मालो देवी और उनकी 6 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गयी है। मृतका के पिता ने घटना के संबंध में बिहार थाना में 5 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और जबरदस्ती जहर पिलाने की शिकायत की है।घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है।

बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी 2 लाख रुपये की सहायता, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रख दी ये शर्त
घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि बिहार थाना क्षेत्र पतुआना की रहने वाली मालो देवी की शादी 2016 में रहुई के रामपुर निवासी पिंटू कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद ही जीजा-साली में प्रेम हो गया। जिसके बाद पति अक्सर ससुराल जाने आने लगा और फोन पर लंबी बातें होने लगी। इसकी भनक मालो देवी को लगी तो वह इसका विरोध की। पति पिंटू कुमार पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। यही नहीं साल 2018 में साली से दूसरी शादी कर ली। जिससे नाराज होकर मालो देवी ने थाने में पति के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। वह दो महीने जेल रहकर घर वापस आया और पहली पत्नी पर मुक़दमा उठाने का दवाब बनाने लगा।इससे आहत महिला ने बुधवार दोपहर बच्ची के साथ आत्मघाती कदम उठाया। आनन-फानन में दोनों को मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान विम्स पावापुरी में दोनों की मौत हो गई।इस मामले में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि ”दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। सभी एंगल से मामले की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया महिला के पति ने साली से दूसरी शादी कर ली थी, इसलिए परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया और मौत हो गई. फिलहाल जांच जारी है।”

See also  थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now