बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी 2 लाख रुपये की सहायता, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रख दी ये शर्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी 2 लाख रुपये की सहायता, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रख दी ये शर्त

पटनाः बिहार में महिला रोजगार योजना के तहत विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई थी। अब जल्द ही उन्हें अतिरिक्त सहायता राशि के रूप में 2 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की है।

लालू परिवार को जमीन के बदले नौकरी मामले में मिली बड़ी राहत, फिलहाल कोर्ट आने की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त सहायता राशि को लेकर लेकर एक शर्त भी रख दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आप सभी को पता है कि हमलोगों ने राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ प्रारंभ की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके। इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रु० की राशि प्रदान की गई है। अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खाते में डी०बी०टी० के जरिए राशि अंतरित कर दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शेष आवेदकों को भी नियमानुसार डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी।

See also  बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, मृतक का था अपराधिक रिकॉर्ड

बिहार विधानपरिषद के चुनाव में बड़ा बदलाव, पंच-सरपंच को मिला वोट का अधिकार
इस योजना में महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह राशि चरणों में दी जाएगी बशर्ते कि पूर्व में दी गई राशि का रोजगार करने हेतु सदुपयोग किया गया हो। अच्छा रोजगार चलने की स्थिति में आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकेगी।

कांग्रेस नेता उमाशंकर पासवान ने कर्ज से तंग आकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
विभाग को निदेश दिया गया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनान्तर्गत लाभुकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मार्केंटिग की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यों से भी जोड़ा जाए जैसे- पोशाक निर्माण, सुधा बिक्री केन्द्र, दीदी की रसोई इत्यादि। इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा रोजगार के लिए मजबूरी में लोगों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

See also  पूर्णिया में पीएम मोदी ने बिना नाम लिये राहुल गांधी पर कसा तीखा तंज, "मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा"

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now