धनबाद बार एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सदर अस्पताल परिसर से रास्ता बंद किये जाने से वकील नाराज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

धनबाद बार एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सदर अस्पताल परिसर से रास्ता बंद किये जाने से वकील नाराज

धनबादः सदर अस्पताल धनबाद के परिसर के अंदर स्थित रास्ता को बंद किये जाने से नाराज धनबाद बार एसोसिएशन गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। वकीलों के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया है। जिससे कोर्ट आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन के अनुसार सदर अस्पताल परिसर से होकर बार भवन तक आने-जाने का एक महत्वपूर्ण रास्ता वर्षों से वकीलों के आवागमन और वाहन पार्किंग के लिए उपयोग में था। हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा उस रास्ते को बाउंड्री वॉल खड़ा कर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा हो रही है।

बोकारो के बसंती मोड़ पर 150 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, प्रेमिका से शादी करने को लेकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
कोर्ट आने वाले आम लोगों को भी हो रही परेशानी
रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द इसके समाधान की मांग की थी, लेकिन इतने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन भवन इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है। रास्ता बंद हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले फरीयादी लोगों में बुजुर्ग एवं महिलाओं को भी काफी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है।

See also  झारखंड में उग्रवादियों का आतंक! झुंड में आए और मुंशी को पीटकर मार डाला

राहुल और खरगे ने सुलझाया झारखंड में मंत्री-विधायक के बीच का विवाद, आपसी तालमेल और कार्यकर्ताओं की बात सुनने का निर्देश
रास्ता नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा
बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से कई बार बातचीत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता गया, जिसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया गया। इस संबंध में बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग करते आए हैं, लेकिन प्रशासन का रवैया निराशाजनक है। जब तक रास्ता बहाल कर पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now