Indian Boys Gentleman Behavior With Foreigner: गोरी मैम देखकर कुछ इंडियंस अजीब रिएक्शन देते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में राजस्थान गई महिला को स्पलेंडर पर जा रहे 2 बंदे मिलते हैं। वह स्वभाव से ‘जेंटलमैन’ साबित होते हैं। 2 लोगों की बाइक पर जब विदेशी महिला लिफ्ट मांगती है, तो वह उसे निराश नहीं करते।
‘अतिथि देवो भव:’ वाली संस्कृति की राह पर चलने वाला हमारा देश हमेशा ही भारत घूमने आने वाले विदेशियों का सम्मान करता है। हां, कुछ अपवाद जरूर सामने आते रहते हैं, लेकिन ज्यादातर भारतीय कभी भी किसी विदेशी को नुकसान पहुंचाने का नहीं सोचते हैं। इंटरनेट पर अन्ना बकलर नाम की यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्पेलंडर पर जा रहे 2 बंदों से मंदिर जाने के लिए लिफ्ट मांगती नजर आती है।
जब अन्ना बकलर मंदिर जाने के लिए रोड पर लिफ्ट मांग रही होती है, तब दो बंदे उन्हें स्पलेंडर बाइक से जाते नजर आते हैं। उन्हें देखकर वह तुरंत पूछता है कि ‘क्या तुम मुझे मंदिर तक के लिए लिफ्ट दे सकते हो?’ बाइकसवार तुरंत उसकी बात मान लेते हैं और बाइक मोड़कर दो लोग होने के बावजूद उसे बैठने के लिए पर्याप्त जगह देते हैं।
भारत में अकेली होते हुए महिला 2 लड़कों की बाइक पर जो रिस्क लेती है, उसे उसपर खुद विश्वास नहीं हो रहा होता है। गलता घाटी, जयपुर में स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण के प्राचीन मंदिर में पहुंचकर विदेशी महिला मंदिर का दर्शन करती है और फिर बाहर निकलकर वहां घूम रही महिलाओं से बात करती है और इसी में उसके 40 सेकंड निकल जाते हैं।
धार भोजशाला में नमाज और पूजा एक साथ, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात
अन्ना बकलर (@goingannawhere) ने इंस्टाग्राम पर इस Reel को घंटे पहले शेयर किया है। इस समय वो राजस्थान के जयपुर में घूम रही है। ऐसे में उनकी ये Reel वायरल होने के बाद साढ़े 18 हजार यूजर्स से लाइक्स बटोर चुकी है। जबकि 4 लाख 50 से अधिक बार उनकी वीडियो देखी जा रही है। इंस्टा पर अन्ना के करीब 24 हजार से अधिक फॉलोअर है, और वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है।












