अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार,रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 23, 2026

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार,रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डेस्कः मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूज़ा तथा उनकी पत्नी लिज़ेल डिसूज़ा को धमकाने और रंगदारी मांगने के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। यह मामला साल 2018 का है, लेकिन अब जाकर इसमें रवि पुजारी की औपचारिक गिरफ्तारी हो पाई है।

कांग्रेस के 5 विधायक पार्टी अध्यक्ष से मिलने में हुए कामयाब, सुनाई पीड़ा, खरगे ने कहा- सीएम और प्रभारी से करेंगे बात
27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में
गौरतलब है कि रवि पुजारी को करीब पांच साल पहले सेनेगल से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था और वह तब से जेल में बंद है। हालांकि, इस खास केस में उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई थी। गुरुवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसे एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

See also  NEET Paper Leak मामले में CBI ने AIIMS के 4 डॉक्टर को लिया हिरासत में, मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब भी पकड़ से बाहर

NEET छात्रा की मौत का मामलाः 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, SIT ने DGP को सौंपी रिपोर्ट
50 लाख रुपये की मांग की गई
पुलिस सूत्रों के अनुसार , इस मामले में पहले ही आरोपी बनाए जा चुके सत्येंद्र त्यागी के कहने पर रवि पुजारी ने रेमो डिसूज़ा को धमकियां दी थीं। आरोप है कि अक्टूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीच पुजारी ने रेमो, उनकी पत्नी लिज़ेल और उनके मैनेजर को कई बार फोन कर डराया-धमकाया। इन कॉल्स के जरिए फिल्म ‘डेथ ऑफ अमर’ की रिलीज जल्दी करने का दबाव बनाया गया और मामला “सेटेल” करने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की गई।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का T-20 वर्ल्ड कप से बायकॉट, भारत में नहीं खेलने पर अड़ी टीम, ये टीम लेगी जगह
मामले की पृष्ठभूमि
साल 2018 में रेमो डिसूज़ा और सत्येंद्र त्यागी के बीच ‘अमर मस्ट डाई’ नाम की फिल्म को लेकर एक एग्रीमेंट हुआ था। बाद में दोनों के बीच फिल्म के कुछ अधिकारों और पैसों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। त्यागी का दावा था कि उसने फिल्म में पैसा लगाया था और करीब 5 करोड़ रुपये उसे मिलने थे, जो रेमो की तरफ से नहीं दिए गए।

See also  JSSC CGL पेपर लीक में चारों अभ्यर्थी जेल भेजे गए, अब तक 150 संदिग्धों का बयान ले चुकी CID
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now