जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला,नावाडीह फाटक पर ट्रक से टकराई ट्रेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला,नावाडीह फाटक पर ट्रक से टकराई ट्रेन

देवघरः जसीडीह-मधुपुर के बीच रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। डाउन लाइन पर गोंडा से चल कर आसनसोल जा रही ट्रेन नंबर 13510 गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन और चावल से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक का नंबर जेएच 15 एक्स 8874 है। इस हादसे से कुछ देर के लिए डाउन लाइन और अप रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई।यह घटना सुबह करीब 9:38 बजे की बताई जा रही है। हालांकि, सुबह करीब 10:55 में अप लाइन को चालू कर दिया गया. आसनसोल झाझा पैसेंजर ट्रेन को पास किया गया है।

चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, कई माओवादियों के ढेर होने की सूचना
बिना सिग्नल के फाटक पर आ गई ट्रेन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था। इसी दौरान चावल से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। गेटमैन पंकज कुमार का कहना है कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद इसके डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।
ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आई
ट्रेन और ट्रक की टक्कर के दौरान ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं। राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

See also  देवघर कोषागार में अवैध निकासी का मामला, सारवां थाने में प्राथमिकी दर्ज

झारखंड में DGP की नियुक्ति पर उठे सवाल, गृह मंत्रालय ने तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताया
मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अफसर और जसीडीह आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले जांच कर रही है। आरपीएफ और जसीडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को नियंत्रित किया। फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। रेलवे अधिकारी ट्रैक की स्थिति का जायजा लेते रहे और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
रेलवे की जांच शुरू
रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि डाउन लाइन पर प्रभावित यातायात को बहाल करने के प्रयास जारी है। अप लाइन पर ट्रेनों को सावधानीपूर्वक पास कराने की व्यवस्था की जा चुकी है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। इस घटना पर रेलवे स्तर की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। गेट संचालन, सिग्नल सिस्टमऔर ट्रक चालक की लापरवाही इन सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

See also  देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रेकी की आशंका, स्पेशल ब्रांच ने भेजी रिपोर्ट, सुरक्षा को लेकर अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now