- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे का पटना में एनकाउंटर, कुख्यात परमानंद यादव के पैर में लगी गोली

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे का पटना में एनकाउंटर, कुख्यात परमानंद यादव के पैर में लगी गोली

पटनाः राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे परमानंद यादव और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली परमानंद यादव के पैर में जा लगी। घायल हालत में उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार प्रभारी परमानंद यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पटना पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात मसौढ़ी थाना क्षेत्र के NH-22 पर सघन वाहन जांच शुरू की।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, 10 करोड़ के रंगदारी केस में बरी
पुलिस पर की फायरिंग
जैसे ही लाला बीघा गांव के पास एक पल्सर बाइक पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख परमानंद यादव ने बाइक रोकते ही कमर से पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
पैर में गोली लगते ही हुआ गिरफ्तार
जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली परमानंद यादव के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और उसके पास से हथियार बरामद किए। मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

 

पत्नी की हत्या के लिए जज ने दी थी सुपारी, 2 लाख में हायर हुए थे शूटर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
36 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज
परमानंद यादव झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उस पर बिहार और झारखंड में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत 36 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now