- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गया जी में भीषण सड़क हादसा, बस और हाइवा की टक्कर में एक की मौत, 17 यात्री घायल

गया जी में भीषण सड़क हादसा, बस और हाइवा की टक्कर में एक की मौत, 17 यात्री घायल

गया जीः जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड हमजापुर के इमामगंज मोड़ के पास मंगलवार की रात्रि हाइवा और यात्री बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक लाल बाबू शाह 35(बक्सर) की बस के केबिन में दबकर ही मौत हो गई जबकि बस पर सवार विभिन्न जगहों के17 यात्री घायल हो गए हैं।

पटना में NEET छात्रा की मौत के बाद शंभू हॉस्टल सील, लड़कियों ने रातो-रात खाली की बिल्डिंग
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से मृतक चालक के शव को निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी भेजा गया। जय राम नामक यात्री बस यात्रियों को लेकर रात्रि के समय बोकारो से बक्सर जा रही थी।

बिहार-झारखंड के इन स्‍टेशनों पर भी होगा हावड़ा-दिल्‍ली अमृत भारत एक्‍सप्रेस का ठहराव, यहां देखें ट्रेन का पूरा शेड्यूल
सात घायलों की हालत गंभीर
अनुमंडलीय अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर पुष्कर ने बताया कि सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया है। शेष घायलों को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया है।

See also  झारखंड में घुसपैठ का मामलाः दो बांग्लादेशी सहित चार को भेजा गया जेल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now