- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पटना में NEET छात्रा की मौत के बाद शंभू हॉस्टल सील, लड़कियों ने रातो-रात खाली की बिल्डिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2026

पटना में NEET छात्रा की मौत के बाद शंभू हॉस्टल सील, लड़कियों ने रातो-रात खाली की बिल्डिंग

पटनाः राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही 18 साल के छात्रा की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने मंगलवार को उस शंभू गर्ल्स हॉस्टल को सील कर दिया जहां बेहोश पाए जाने के बाद लड़की की संदिग्ध मौत हुई थी।
सील हुआ हॉस्टल
अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी ने करीब आधे घंटे तक चित्रगुप्त नगर के हॉस्टल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने के बाद परिसर को सील किया।

NEET छात्रा को टॉर्चर किया, पटना के एक और हॉस्टल में लड़की की मौत: वार्डन पर आरोप
कमरों के दरवाजों पर दिखे गंदे शब्द
हॉस्टल सील किए जाने से पहले आईजी जितेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में SIT की टीम, पटना एसपी कार्तिकेय शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और पूरे परिसर की दोबारा सघन जांच की गई थी। जांच के दौरान टीम उस वक्त हैरान रह गई, जब हॉस्टल के कई कमरों के दरवाजों पर आपत्तिजनक और गंदे शब्द लिखे मिले। इसके अलावा हॉस्टल परिसर में कई संदिग्ध सामान भी नजर आए। पांच मंजिला इस इमारत में लिफ्ट, CCTV कैमरे और अन्य सुविधाएं देखकर अधिकारी भी चौंक गए।

See also  पटना में 80 लाख का कोडीन कफ सिरप जब्त, डाक पार्सल में छिपाकर हिमाचल प्रदेश से आया खेप, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत से पहले शरीर में चोटें, प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट का दावा
हॉस्टल छोड़ घरों को निकल गईं बाकी लड़कियां
घटना के बाद से हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं और उनके परिजनों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया था। ऐसे में बीते सोमवार को ही बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन शम्भू गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और रातों रात अपनी-अपनी बेटियों का सामान समेटकर उन्हें वहां से ले गए। इसके बाद यह हॉस्टल लगभग पूरी तरह खाली हो गया है।
बता दें कि मृतक छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी। इसी महीने की शुरुआत में वह अपने हॉस्टल के कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
छात्रा के यौन शोषण और मर्डर का आरोप
छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ यौन शोषण किया गया है और मामले को दबाने की कोशिश की गई।इन आरोपों के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे।मामले ने तूल पकड़ लिया और पटना में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा किया गया कि छात्रा की मौत अत्यधिक नींद की गोलियां खाने के कारण हुई और वह टाइफाइड से भी पीड़ित थी। हालांकि, परिवार इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की और मामले की दोबारा जांच की मांग की।

See also  Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में आया नया मोड़,गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज, 150 लोगों के खिलाफ FIR
अहम सबूत जुटाने की कोशिश 
प्रशांत किशोर की इस मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया। एसआईटी ने पहले जहानाबाद जाकर छात्रा के परिजनों से पूछताछ की और अब पटना स्थित हॉस्टल को सील कर अहम सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच, राजधानी पटना में नीट अभ्यर्थियों से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रदर्शनी रोड स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वह औरंगाबाद जिले की रहने वाली थी। गांधी मैदान थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, पीड़िता के परिवार की शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिस पर हॉस्टल में घुसकर छात्रा से मारपीट करने का आरोप है।

See also  गन्ने के खेत में मिले दुल्हन के कपड़े, ड्रोन उड़ाकर देखा तो… खुला सुहागरात का ये गहरा राज, सदमे में दूल्हा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now