पटना में पुलिस से भागती कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2026

पटना में पुलिस से भागती कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद

पटनाः राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर गांव पुलिस जांच से बचने के दौरान तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गाड़ियों की जांच के दौरान हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर इलाके में सघन वाहन जांच अभियान बिहटा पुलिस की ओर से चलाया जा रहा था।इसी दौरान एक सफेद रंग की कार पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगी। भागने के क्रम में कार को चलाने वाला नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।
इसी क्रम में घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।हालात बिगड़ते देख गाड़ी सवार आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
बिहटा थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया, वाहन को जब्त कर तलाशी ली गई। इसी क्रम में कार से 2 पिस्टल,15 कारतूस और 3 मैगजीन भी बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं ।

See also  गांव की सरकार : गोंदलपुरा में आज भी सुविधाओं का घोर अभाव, भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दा, बदलाव चाह रहे ग्रामीण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now