कैरव गांधी का कोई सुराग नहीं, SIT के साथ अब CID और ATS की टीम भी खोज में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2026

कैरव गांधी का कोई सुराग नहीं, SIT के साथ अब CID और ATS की टीम भी खोज में जुटी

जमशेदपुरः बिष्टुपुर सीएच एरिया के उद्योगपति कैरव गांधी की तलाश में जमशेदपुर-सरायकेला की एसआईटी टीम के साथ अब सीआईडी और एटीएस की टीम भी खोज में जुट गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से कैरव की तलाश के लिए बनायी गयी एसआईटी में सीआईडी और एटीएस के इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी को शामिल किया गया है। लेकिन एक हफ्ते बाद भी अबतक कैरव का पता नहीं चला है।

जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
जैसे-जैसे ामस बीतता जा रहा है, कैरव के घरवाले चिंतित हो रहे हैं, हालांकि घरवालों को उम्मीद है कि कैरव सकुशल घर लौटेंगे। पुलिस की भी माने, तो वे कैरव को सकुशल घर वापसी करायेंगे। पुलिस टीम इस मामले में पटना, हाजीपुर, जहानाबाद के अलावा भागलपुर समेत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, वर्दमान और हावड़ा में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस इस मामले में हाजीपुर के चंदन सोनार गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोनारी के सोनू नामक युवक से भी पूछताछ कर रही है। सोनू के हाजीपुर के कुछ अपराधियों से सांठगांठ के संकेत मिले थे, उसी के आधार पर पुलिस सोनू ने पूछताछ कर रही है।

See also  Ranchi के नामकुम में मां भवानी ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, बुधवार रात चारों ने दुकान को कर दिया खाली, पुलिस जांच में जुटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now