बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, दरभंगा समेत 19 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2026

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

पटनाः बिहार में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को राज्य के 19 शहरों के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 24 जनवरी तक ठंड से राहत, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
पटना सहित अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 22-23 जनवरी को तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सोमवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बिहार के समस्तीपुर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद लोगों में आक्रोश
पटना के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 25 मीटर भागलपुर में दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस एवं 29.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

See also  निकाय चुनाव नहीं कराने पर हाईकोर्ट से सरकार को फटकार: कहा- 'चार वर्षो तक चुनाव नहीं कराना लोकतंत्र की हत्या'

बिहार के हॉस्टल में हुआ कांड, आग लगने से 6 इंजीनियरिंग के छात्र झुलसे 
पूर्णिया, किशनगंज एवं सिवान के जीरादेई को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना एवं आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा।
बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट
शहर                अधिकतम (°C)  न्यूनतम (°C)
गयाजी                 25.0                8.6
पटना                   24.5                11.4
भागलपुर             24.1                  7.7
मुजफ्फरपुर         23.4                 11.6

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now