बिहार के समस्तीपुर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद लोगों में आक्रोश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2026

सैनिक आउटसोर्सिंग कंपनी के गार्ड पर हजारीबाग में फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

डेस्कः बिहार में अपराधियों को मनोबल बढ़ा हुआ है। अब समस्तीपुर जिले में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।

बिहार के हॉस्टल में हुआ कांड, आग लगने से 6 इंजीनियरिंग के छात्र झुलसे 
सोमवार देर रात समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र स्थित सोहमा गांव में बखौफ अपराधियों ने 46 वर्षीय ग्रामीण चिकित्सक ललित साह की गोली मारकर हत्या कर दी। ललित सोहमा गांव के ही रहने वाले थे। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने उठाने से रोक दिया है। ग्रामीण पुलिस से वरीय अधिकारियों की बुलाने की मांग कर रहे है।

गयाजी से लापता चार छात्राएं बरामद, SIT को तीन दिन बाद दिल्ली में मिली कामयाबी
जानकारी के अनुसार, सोहमा गांव के रहने वाले रामविलास साह के बेटे ललित साह ग्रामीण चिकित्सक थे। सोमवार की देर रात वो मंदिर ढाला की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें पहले रोका फिर सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना के बाद बिथान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है वो वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए है।

See also  रांची में संध्या आरती के दौरान ही पुजारी को आया हार्ट अटैक, श्रद्धालुओं के सामने ही चली गई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now