- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कटिहार में भीषण आग से 14 घर जलकर स्वाहा, बेटी की शादी के लिए रखा कैश और आभूषण जलकर हुआ खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2026

कटिहारः सोमवार की सुबह फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-एक स्थित पटवर टोला, कबलसिया गांव में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते 14 परिवारों के कुल 14 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अग्निकांड में घरों में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन सहित लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई।

कर्नाटक में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले को लेकर बिहार में कार्रवाई, दरभंगा से बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अगलगी की इस घटना में एक परिवार की बेटी की शादी के लिए घर में रखे गए करीब दस लाख रुपये नकद तथा तिलक के लिए रखे गए लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात भी जलकर खाक हो गए। कुल मिलाकर इस भीषण आगजनी में करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 01 19 at 1.21.35 PM 1768809933840

सासाराम स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई,कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद
ढाई घंटे तक धंधकता रहा इलाका
आग की लपटें काफी ऊंची और भयावह हो गई थीं, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, ग्रामीणों एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त अथक प्रयास से करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।घटना की सूचना मिलते ही फलका अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और अग्निपीड़ित करीब एक दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार किया।इस अग्निकांड में मुनेश्वर मंडल, बेचनी देवी, पप्पू कुमार मंडल, विरमा कुमारी, मसोमात श्यामा देवी, बुलबुल देवी, शिल्पा देवी, वंदना कुमारी, खुशी कुमारी, सारो देवी, जुली देवी, रंजना देवी, प्रियांशु कुमारी एवं खुशबू कुमारी समेत कुल 14 परिवार प्रभावित हुए हैं।

See also  अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भी बनेगा भव्य मंदिर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता सीता की जन्मस्थली को लेकर की बड़ी घोषणा

बिहार में एक इंच जमीन के लिए पति-पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाया, मचा हड़कंप
शादी के लिए जोड़े गए गहने और रुपये स्वाहा
बताया गया कि बुलबुल देवी, पति प्रकाश मंडल के घर में रखे दस लाख रुपये नकद, वहीं मुनेश्वर मंडल द्वारा अपनी बेटी निशा कुमारी (उम्र 24 वर्ष) की शादी के लिए संजोकर रखे गए दस लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना के बाद सभी अग्निपीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पाकर अंचलाधिकारी सौमी पौद्दार एवं थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगजनी से हुई क्षति का आकलन किया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजे की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now