गजब! बेचते थे बच्चों के अंग, कराते थे देह व्यापार; रांची पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 19, 2026

रांची से लापता अंश और अंशिका का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, 4 IPS और 8 DSP तलाश में जुटी

डेस्कः रांची के जगन्नाथपुर इलाके से दो जनवरी को अगवा अंश-अंशिका की रामगढ़ जिले से बरामदगी के बाद रांची पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस जांच में पता चला है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का सूरज रवानी चोरी हुए बच्चों का बड़ा खरीदार है। वह गुलगुलिया गिरोह से बच्चों को खरीदता है और भीख मंगवाता है। यही नहीं वह बच्चों के अंगों का सौदा भी करता है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि झारखंड से चोरी हुए कई बच्चों के अंगों (ऑर्गन) को बेचा गया है। पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश में भी चोरी हुए बच्चों की बिक्री की गई है। रवानी इन बच्चों से मोबाइल और घरों में चोरी करवाता है। बच्चियों के थोड़ा बड़ा होने पर उनसे देह व्यापार भी कराया जाता है। सूरज रवानी बच्चों के अंगों का भी सौंदा करता है।

See also  ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो चलने लगा, हिमाचल के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप

झारखंड में हाथियों का आतंक! कार से खींचकर युवक को कुचला कर मार डाला

एसएसपी राकेश रंजन के मुताबिक, चोरी किए गए बच्चों के ऑर्गन बंगाल में बेचने की बात सामने आई है। पुलिस की स्पेशल टीम इसकी जांच में जुट गई है। इस तरह का गोरखधंधा करने वाले गिरोह में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही पुलिस की स्पेशल टीम जांच के लिए पश्चिम बंगाल जाएगी। एसएसपी ने बताया कि अंश-अंशिका की तलाश में सीआईडी के अलावा कई एनजीओ से भी सहयोग लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, गुलगुलिया गैंग हाट बाजार और गली-मुहल्लों में बैलून बेचने और स्लम क्षेत्रों में कचरा चुनता है। इस धंधे की आड़ में बच्चों की रेकी करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को बैलून आदि देकर उन्हें अगवा कर लेते हैं। जगन्नाथपुर खटाल के अंश और अंशिका के साथ भी नव खेरवार उर्फ सूर्य और सोनी ने ऐसा ही करके दोनों को अगवा किया था। पुलिस के मुताबिक, गुलगुलिया गैंग रांची समेत देश के करीब हर शहर में अपना डेरा जमाये हुए हैं।

See also  Bihar Board Exam 2026: बोर्ड ने बढ़ाई मैट्रिक परीक्षा 2026 फॉर्म की डेडलाइन, जानें आखिरी तारीख

गुमला पुलिस ने करीब एक करोड़ का गांजा किया बरामद, 4 गिरफ्तार

पुलिस को जांच में पता चला है कि बच्चों का अपहरण करने वाला गुलगुलिया गैंग तीन लेयर में काम करता है। सबसे पहले रेकी और बच्चों को अगवा किया जाता है। इसके बाद बच्चे को लेकर दूसरे राज्य में लेकर चला जाता है। अंत में उनके ऑर्गन की खरीद-फरोख्त करता है। अगवा की गई 12 या 13 साल तक की लड़कियों को सीधे देह व्यापार में धकेल दिया जाता है।

अंश और अंशिका के अपहरणकर्ता नव खेरवार और सोनी को रिमांड पर लेकर रांची पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले रिंग रोड से आरोपी प्रमोद, आशिख, विरोधी और राज रवानी को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर रामगढ़ के कोठार एंथोनी को दबोचा गया। कुजू और सिल्ली के अलावा लातेहार से पुलिस ने चोरी हुए बच्चों को भी बरामद किया।

See also  जया अमिताभ बच्चन कहने पर फिर सभापति पर भड़की राज्यसभा सांसद, कहा- मै कलाकार हूं, टोन समझती हूं, बहस, तकरार के बाद हुआ वॉक आउट

गैंग का भंडाफोड़ः रांची में बच्चों का अपहरण कर मंगवाते थे भीख, बिहार से बंगाल तक फैला है नेटवर्क

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now