- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

सोमा मुंडा हत्याकांड में देवव्रत शाहदेव की गिरफ्तारी का विरोध, पालकोट में निकाला गया प्रतिवाद मार्च

डेस्कः खूंटी के बहुचर्चित पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पालकोट के राजा परिवार सदस्य देवव्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी को लेकर गुमला जिले के पालकोट में ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में पालकोट में गिरफ्तारी के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

web file item 9990 18 1 2026 13 0 18

पहड़ा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर झारखंड बंद, रांची- खूंटी-चाईबासा समेत कई जगहों पर सड़क पर उतरे लोग
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन हाय-हाय, खूंटी पुलिस होश में आओ, पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी और राजा साहेब को रिहा करो जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देवब्रत शाहदेव को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है और पुलिस से मांग की कि सोमा मुंडा के वास्तविक हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लिए हुई थी हत्या, खूंटी पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रतिवाद मार्च में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि राजा साहेब गरीब और असहाय लोगों की आवाज रहे हैं। उनका कहना था कि जो राज परिवार मुंडा समाज को अपना बड़ा भाई मानता है, वह इस तरह की घटना के बारे में सोच भी नहीं सकता। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि देवब्रत शाहदेव को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

See also  कुरमी जाति को भी ओबीसी-1 के क्रमांक 6 पर दर्ज कुड़मी-कुर्मी के साथ किया गया शामिल

अंश-अंशिका को बंगाल में 5-5 लाख में था बेचना, गुलगुलिया गिरोह के खिलाफ कसा शिकंजा, रांची के कन्हैया की तलाश तेज
मंगल मुंडा ने कहा कि राजा साहेब अब तक करीब 45 हजार एकड़ जमीन दान कर चुके हैं। कहा कि तीन एकड़ जमीन के लिए किसी की हत्या करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने देवब्रत शाहदेव को निर्दोष बताते हुए उनकी अविलंब रिहाई की मांग की।

मंत्री दीपक बिरुवा का बना फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से ठगी की हो रही है कोशिश
वहीं मन्नू साहू ने आरोप लगाया कि खूंटी पुलिस ने साजिश के तहत देवब्रत शाहदेव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अगर राजा साहेब को जल्द रिहा नहीं किया गया तो पालकोट से खूंटी तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं देने की स्थिति में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने भी देवब्रत शाहदेव के समर्थन में आवाज उठाई. महिलाओं का कहना था कि राजा साहेब ने स्कूल, कॉलेज और बच्चों के खेल मैदान के लिए हजारों एकड़ जमीन दान दी है। उन्होंने कहा कि इतने सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्ति पर छोटी-सी जमीन के लिए हत्या का आरोप लगाना गलत है। महिलाओं ने बताया कि राजा साहेब गरीबों के इलाज, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी में हमेशा मदद करते रहे हैं, इसलिए वे समाज के लिए पूजनीय हैं।

See also  बोकारो के कारोबारी रितेश सिंह से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now