मंत्री दीपक बिरुवा का बना फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से ठगी की हो रही है कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

मंत्री दीपक बिरुवा का बना फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से ठगी की हो रही है कोशिश

रांचीः साइबर अपराधियों ने झारखंड सरकार में परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया है। मंत्री के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से आम लोगों से ठगी की कोशिश की जा रही है।

 

रांची के पिस्का मोड़ में गैंगवारः कुख्यात संदीप थाना और संजय पांडे गिरोह में पैसे बंटवारे को लेकर चली गोली, तीन घायल
मंत्री दीपक बिरुवा को जब इसकी सूचना मिली उसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इसको लेकर सतर्क होने की अपील की है। मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जोहार साथियों,
कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरे नाम से एक नकली(Fake) पेज बनाया है जिससे वे लोगों से मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए आम जनता को बेवकूफ बना कर क्रय-विक्रय संबंधित वार्तालाप कर रहें..
सभी मित्रों एवं मेरे जानने वालों को सचेत करता हूं कि इसके माध्यम से कोई लेन-देन नहीं करें।
इस पेज से मेरा कोई संबंध नहीं या पूर्ण रूप से झूठ प्रचार कोई कर रहा है । @JharkhandPolice संज्ञान लें!!

See also  पलामू में ठेकेदार संजय तिवारी को अपराधियों ने मारी गोली, पूजा के लिए जाते समय की फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now