बिहार कें ठंड और कोहरे का कहर जारी, 18 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

बिहार में पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, पटना सहित कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

पटनाः बिहार का मौसम धीरे-धीरे बदलाव की ओर है। रविवार को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिण भागों के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज गिरफ्तार, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
दिन में धूप का प्रभाव बने होने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। पछुआ के कारण दिन और रात में कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। शनिवार को 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पटना सहित 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 550 मीटर के साथ पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राज्य का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

See also  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एकजुट हुए इलाहाबाद HC के 13 जज, फुल कोर्ट बैठक बुलाने की मांग

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए शामिल,विराट रामायण मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता
ज्यादातर भागों में रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस एवं 28.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत से पहले शरीर में चोटें, प्राइवेट पार्ट में गहरी चोट का दावा
बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट
शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना               22.1                                     10.8
गयाजी            22.2                                       8.2
भागलपुर        22.6                                       7.6
मुजफ्फरपुर     22.0                                     10.6

See also  बिहार में होली पर गर्मी दिखाएगी असली रंग, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now