रांची के पिस्का मोड़ में गैंगवारः कुख्यात संदीप थाना और संजय पांडे गिरोह में पैसे बंटवारे को लेकर चली गोली, तीन घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

रांची के पिस्का मोड़ में गैंगवारः कुख्यात संदीप थाना और संजय पांडे गिरोह में पैसे बंटवारे को लेकर चली गोली, तीन घायल

रांचीः पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोडऋ के पास तेल वाली गली के नजदीक शनिवार की रात दो गैंगों के बीच हिंसक भिड़त हो गई। दोनों गैंग के लोगों ने जमकर फायरिंग की। कुख्यात संदीप थाना और संजय गिरोह के बीच जमीन के सौदे के बाद पैसे बंटवारे को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली। फायरिंग की इस घटना में तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों गिरोह के सदस्य जमीन बिक्री से जुड़े एक सौदे के बाद करीब 50 लाख रुपये से अधिक की रकम लेने मौके पर पहुंचे थे।

सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद गिरिडीह में बवाल, पोस्टमार्टम नहीं होने पर ट्रामा सेंटर में तोड़फोड़
नशे थे दोनों गुट के लोग
पैसा आने के बाद आपसी बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि उस समय दोनों गुट के लोग नशे की हालत में थे, जिससे विवाद और उग्र हो गया।
पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों गुटों ने हथियार निकाल लिए। फायरिंग की इस घटना में संदीप थाना गिरोह के आकाश और विकास को गोली लगी। आकाश को एक गोली लगी है, जबकि विकास को तीन गोलियां लगी हैं।वहीं संजय पांडे गिरोह से जुड़े रवि को भी गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रिम्स भेजा गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
रिम्स में घायलों की स्थिति स्थिर
चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और खतरे से बाहर हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप थाना गिरोह की ओर से आकाश और विकास ने फायरिंग की, जबकि दूसरी ओर से संजय पांडे गिरोह के संजय पांडे, रवि और बबलू ने गोलियां चलाईं।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोनों गिरोह के कई सदस्यों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

See also  सीयूजे में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पुलिस से भिड़े रैयत, कांके थाना घेरा

हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, आम लोगों और अधिकारियों से हो रही है अवैध रूप से पैसे की डिमांड
पैसों के बंटवारे पर हुआ बवाल
कोतवाली डीएसपी ने बताया कि यह पूरी घटना आपराधिक गिरोहों के बीच आपसी वर्चस्व और पैसों के बंटवारे को लेकर हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपितों को चिन्हित कर जेल भेजा जाएगा। डीएसपी ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में जेल से बाहर निकले अपराधियों और कुख्यात दागियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस घटना के बाद पंडरा और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की दोबारा हिंसक घटना न हो।दोनों गिरोह के सदस्यों पर कई मामले दर्ज हैं। संदीप थाना पर तो पुलिस सीसीएक के तहत कई बार कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना झारखंडी नाश्ता मूढ़ी घूघनी खाते हेलीकाप्टर में आये नजर, सोशल मीडिया तस्वीर देख समर्थक हो रहे है उत्साहित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now