- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Dumka में तातलोई मेला देखकर लौट रहे किशोरी समेत तीन पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

Dumka में तातलोई मेला देखकर लौट रहे किशोरी समेत तीन पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो घायल

दुमकाः जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के समीप गुरुवार की देर रात तातलोई मेला देखकर बाइक से लौट रही एक किशोरी और उसके दो साथियों पर बाइक सवार तीन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें 16 साल के किशोर लखींद्र सोरेन की मौत हो गई है। वहीं चाकू लगने से डेविड हांसदा और किशोरी गंभीर रूप से घायल है। दोनों का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

“कानून का हाथ इतना लंबा नहीं की प्रिंस खान तक पहुंच जाए” गैंगस्टर ने हथियार दिखाते और फायरिंग करते हुए दी चुनौती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन, डेविड हांसदा और एक किशोरी गुरुवार शाम तातलोई मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले किशोरी को जबरन बाइक से उतारने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर लखींद्र सोरेन और डेविड हांसदा से उनकी कहासुनी हो गई।

See also  लोहरदगा के भंडरा में टांगी से काटकर छोटे भाई की हत्या,पैसे के विवाद को लेकर हुआ था विवाद

ED अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पुलिस जांच पर लगाई रोक, सुरक्षा देने का दिया निर्देश, राज्य सरकार से मांगा जवाब
बताया जाता है कि विवाद के बाद तीनों हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोरी समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को देर रात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखींद्र सोरेन को मृत घोषित कर दिया।वहीं डेविड हांसदा और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार महतो भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी पूछताछ की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now