उग्रवादी जगन्नाथ सिंह गिरफ्तार, लातेहार पुलिस को मिली सफलता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

झारखंड में छह DSP का ट्रांसफर ऑडर रद्द, टाइपिंग में सुधार कर त्रुटियों को किया गया रद्द

लातेहारः उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति परिषद (SJMM) के सक्रिय सदस्य जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है।

गुमला में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 घायल, तिलकुट बेचने निकले थे रांची
जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी कुमार गौरव को जगन्नाथ सिंह की मौजूदगी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसपी ने चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह के नेतृत्व एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी अभियान चलाया और घेराबंदी कर उग्रवादी को पकड़ लिया।

जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार जगन्नाथ सिंह SJMM संगठन का एक सक्रिय और पुराना सदस्य रहा है। वह चंदवा थाना कांड संख्या 94/18 के तहत नामजद आरोपी है। उस पर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, लेकिन वह अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बचता आ रहा था।

See also  बच्चा चोर समझकर जिसे पकड़ा वह निकला नक्सली कमांडर, तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला का है आरोपी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now