पटना में बाथरूम में नहा रही युवती को चोरी-छिपे देख रहा था, विरोध करने पर भाई की पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

hidden_camera_in_bathroom

पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके में किराये के मकान में रहने वाली युवती से छेड़छाड़ और उसके परिजनों को पीटने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में युवती ने बुधवार को गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गर्दनीबाग में किराये पर रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक तीन महीने से उसे लगातार परेशान कर रहा है। आरोपित युवक घर से बाहर आते-जाते समय भी उस पर फब्तियां कसता है और बाथरूम में नहाते समय भी अक्सर ताक-झांक करता है।

मंगलवार की शाम जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपित ने झांकने की कोशिश की। उसने ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित के परिजन उसके (युवती) घर पहुंच गए और भाई की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़िता शिकायत लेकर गर्दनीबाग थाना पहुंची।

झारखंड में शीतलहर जारी, दो दिन बाद ठंड से मिलेगी राहत

पीड़िता का कहना है कि उसे बताया गया कि आरोपित युवक प्रिंस ने भी उसके भाई के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है, जिसमें 30 लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर दोनों पक्षों के केस एक साथ दर्ज करने की बात कही गई।

See also  Pune Accident : वेदांत अग्रवाल ने ड़ेढ़ घंटे में 48 हजार की पी ली थी शराब, पोर्शे कांड पर सोशल मीडिया पर न्याय व्यवस्था पर मीम की बाढ़

पीड़िता अपने परिजनों के साथ एससी-एसटी थाना भी पहुंची थी। बुधवार शाम उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर की गई। गर्दनीबाग थानेदार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं। पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है।

बाइक चला रही लड़की को कर रहा था अश्लील इशारे, बीच सड़क युवती ने कर दी कुटाई; VIDEO वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now