- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड में शीतलहर जारी, दो दिन बाद ठंड से मिलेगी राहत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

झारखंड में मौसम लेगा यूटर्न, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

रांचीः झारखंड में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक 15, 16 और 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।इसके बाद अगले दो दिनों यानी 18 और 19 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जिसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।बता दें कि ठंड के कारण राजधानी की सड़कों पर शाम ढ़लते ही सन्नाटा पसर जा रहा है। लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। ठंड के कारण अहले सुबह कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है।

रांची के ओरमांझी में बस ने युवती को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने बस में लगाई आग
शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, कांके का 7.3 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा जबकि बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
बताया कि 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

See also  लोहरदगा में 'लव जिहाद' ? आठवीं की छात्रा को लेकर फरार हुआ दो बच्चो का बाप

रांची के अगवा बच्चों की रिहाई कराने वाले बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को सम्मान क्यों नहीं ? बाबूलाल ने उठाए सवाल
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
15 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
16 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
18 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग के हबीब नगर में जोरदार ब्लास्ट, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
कांके में मौसम ने ली राहत की सांस, ठंड में हल्की नरमी
कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।ठंडी सुबह और शाम के बीच दिन के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में वर्षा शून्य रही। हवा की रफ्तार औसतन 2.2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर सीमित रहा।
हालांकि, सुबह के समय हल्की सिहरन बनी रही, वहीं दोपहर में मौसम सुहावना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों की कड़ाके की ठंड की तुलना में अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी से जनजीवन सामान्य होता दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला जुला मौसम बने रहने की संभावना है।

See also  धोनी के सामने महिला हॉकी टीम नहीं दे सकी दिया जीत का तोहफ़ा, सडेन डेथ में हार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now