बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने संभाला मोर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, फायर बिग्रेड की टीम ने संभाला मोर्चा

डेस्कः पटनासाहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित आवास में बुधवार की सुबह आग लग गई। दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर रविशंकर प्रसाद का सरकारी आवास स्थित है। यहां पर बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे आग लगने की घटना हुई। दमकल, विभाग को शुरुआत में कोठी नंबर 2 में आग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जांच करने पर पता चला कि यह कोठी नंबर 21 है, जो रविशंकर प्रसाद का निवास स्थान है।

रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में मिले, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही वक्त में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।  अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

See also  Ravi Shankar Prasad का भारी विरोध, पटनासाहिब में रोड़ शो के दौरान BJP उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन

तेजप्रताप यादव के लिए खुला राबड़ी देवी के घर का दरवाजा, लंबे समय के बाद लालू और तेजस्वी से हुई मुलाकात
नहीं पता चली असली वजह…
शुरुआती तौर पर आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे बुझा दिया गया है। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर कॉल मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंचीं। पहले एड्रेस को लेकर थोड़ा असमंजस था, लेकिन टीम ने जल्द ही सही लोकेशन (कोठी नंबर 21) पर पहुंचकर आग बुझाई गई। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now