हेमंत का मिशन असमः आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन करने JMM के 4 बड़े नेता जाएंगे असम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

हेमंत का मिशन असमः आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन करने JMM के 4 बड़े नेता जाएंगे असम

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने विदेश जाने से पहले मिशन असम की शुरूआत कर दी है। असम में जेएमएम विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जेएमएम के असम में दस्तक देने से पहले ही हेमंत सोरेन की पुरानी मांग को असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा ने कैबिनेट से पास करा लिया जिसमें असम के चाय बगानों में काम करने वाले झारखंड के आदिवासियों के हित की बात की गई थी, उन्हें असम में आदिवासी का दर्जा देने की मांग थी। हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भी उठाया था लेकिन असम के मुख्यमंत्री जो उस समय झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी ने हेमंत सोरेन की मांग को मान ली।

दावोस: विश्व आर्थिक सम्मेलन में कल्पना सोरेन लेंगी हिस्सा, महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों को रखेंगी सामने
लेकिन हेमंत सोरेन असम में आदिवासियों की वर्तमान दशा को लेकर बहुत चिंतिंत है इसलिए उन्होंने असम के आदिवासियों के उत्थान का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष हेमंत सोरेन के इसी मंशा को पूरा करने के मकसद से जेएमएम के केंद्रीय समिति असम राज्य में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति असम में आदिवासी समाज की वर्तमान परिस्थितियों का प्रत्यक्ष आकलन करेगी और उनके हितों की रक्षा से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत अध्ययन करेगी।

See also  नये साल पर देवघर पहुंचे एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर किया जलार्पण

मकर संक्रांति 14 को या 15 जनवरी को ? ऐसे कंफ्यूजन करें दूर, जानिये स्नान-दान का शुभ मुर्हूत
पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गठित इस समिति में सांसद विजय हांसदा, झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, गुमला विधायक भूषण तिर्की और राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ राजा को शामिल किया गया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह आगामी दस दिनों के भीतर असम का दौरा कर वहां के आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का भौतिक अध्ययन करे। इसके बाद समिति अपनी विस्तृत लिखित रिपोर्ट पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now