अंश-अंशिका की तलाश में अब अपराधी जुटे, कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने दो लाख इनाम का किया एलान

अंश-अंशिका की तलाश में अब अपराधी में जुटे, कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने दो लाख इनाम का किया एलान

रांचीः दो जनवरी 2026 से रांची के धुर्वा इलाके से लापता अंश और अंशिका को 12 दिन बाद भी पुलिस खोज नहीं पाई है। अब दोनों मासूम बच्चों की खोज में कुख्यात अपराधी भी जुट गई है। पुलिस की ओर से बच्चों की सूचना देने पर 20 लाख पुरस्कार देने की घोषणा के बाद अब अपराधी राहुल सिंह के गिरोह ने भी बच्चों की जानकारी देने वाले के लिए दो लाख इनाम देने का एलान किया है।

रांची से लापता अंश-अंशिका को लेकर CID ने तेज की जांच, देश भर में तलाश तेज,सूचना देने वाले को 2 लाख का पुरस्कार
‘आजाद गैंग’ ने दो लाख के इनाम का किया एलान
कुख्यात अपराधी आजाद सरकार गैंग भी अब भाई-बहन अंश (5 वर्ष) और अंशिका (4 वर्ष) की तलाश में जुट गया है। 12 दिन से रांची पुलिस की एक दर्जन टीमें भाई बहन को तलाश रही है। लेकिन उन्हें अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल आजाद सरकार ने भी दोनों बच्चों को खोज निकालने के लिए अपने गैंग के लोगों को लगा दिया है। आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को खोज लाने वालों को दो लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

jh ran 01 gayabbacche photo 7200748 13012026113453 1301f 1768284293 648

कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बनकर दी धमकी, फोन पर मांगी रंगदारी, थाने में मामला दर्ज
CID एडीजी ने भी लिखा पत्र, ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी
रांची से लापता दो मासूम भाई–बहन की बरामदगी के लिए झारखंड सीआईडी ने भी देशभर की पुलिस से मदद मांगी है। सीआईडी, रांची के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक देशभर के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और आईजी को ह्यू एंड क्राई नोटिस भेजा है। चिट्ठी में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थानों, आउट पोस्ट और बीट हाउस में दोनों बच्चों की जानकारी प्रसारित कर पूछताछ करने को कहा गया है।
पत्र में यह भी बताया गया है की यह मामला धुर्वा (रांची) थाना क्षेत्र का है, जहां धुर्वा थाना कांड संख्या 01/2026, दिनांक 03.01.2026 दर्ज की गई है। केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज हुआ है और जांच की निगरानी सीआईडी कर रही है। किसी को भी अगर को बच्चों के बारे में जानकारी, उनकी मौजूदगी या संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिलता है तो वह सीआईडी झारखंड, रांची को सूचना दे सकता है। सूचना के लिए ईमेल control-cid@jhpolice.gov.in और मोबाइल नंबर 9771432139 जारी किया गया है, सही सूचना देने वाले को 2 – 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now