ब्लैक टाइगर ग्रुप बना अमन खान फैलाता था आतंक, चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच और नक्सली गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 6, 2023

plfi

plfiखूंटी, PLFI संगठन के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. खूंटी पुलिस की टीम ने रनिया इलाके से छह नक्सली को पकड़ा है. पकड़े गए नक्सलियों में पीएलएफआई कमांडर अमन खान उर्फ छोटू उर्फ ब्लैक टाइगर, मो. उमर, समीम मियां उर्फ मिंटु, वासिफ उद्दीन उर्फ वासीफ खान उर्फ रजा, गुरु प्रसाद महतो उर्फ भूषण उर्फ गुरु और सुनील कंडुलना शामिल है ।

मामले को लेकर तोरपा डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में भ्रमणशील थे। इनलोगों के पास से पुलिस को .315 देशी राइफल, .315 बोर का जिंदा कारतूस दो पीस, 5.56 एमएम का 35 पीस जिंदा गोली, दस हजार नकद, पीएलएफआई से जुड़े दस्तावेज समेत कई अन्य चीजे भी बरामद हुई हैं ।

ब्लैक टाइगर ग्रुप बना वसूलता था लेवी

तोरपा डीएसपी  के मुताबिक़ गिरफ्तार कमांडर अमन खान अपने दस्ते के साथ मिलकर लेवी वसूलने के लिए नया ग्रुप ब्लैक टाइगर नाम से बनाया था।  लेवी वसूलने के लिए लोगों को दबाव भी बना रहा था। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक़ रनिया इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और कार्रवाई करते हुए खक्सी टोली होते हुए बनई सदान टोली के पास सभी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गयी पेसा नियमावली की संचिका, कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now