बिहार में ठंड का विकराल रूप, 11 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, अगले 10 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

रांची समेत 13 जिलों में शीतलहरी, येलो अलर्ट जारी, अगले तीन दिन और गिरेगा पारा

पटनाः बिहार में बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण कनकनी (Cold Wave) जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी बिहार के 18 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति का अनुमान लगाया है। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। IMD ने सोमवार को पूरे राज्य के लिए कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
11 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि कई जिलों में पारा 6 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। IMD का कहना है कि अगले 10 दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है और तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मैक्लुस्कीगंज का पारा -1 डिग्री, रांची समेत 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
पहाड़ों की बर्फबारी से बिहार में बढ़ी कंपकंपी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। पछुआ हवा के चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है और ठंड का असर और तीखा हो गया है।यही वजह है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को खास राहत महसूस नहीं हो रही।
कोल्ड-डे और घने कोहरे का दोहरा वार
मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय और सुपौल में बीते 24 घंटे में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। भागलपुर, समस्तीपुर और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। पटना में भी पारा 7.8 डिग्री तक गिर गया, जिससे राजधानी में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी हुई है।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए तेजस्वी यादव, कहा-सरकार के 100 दिन तक कुछ नहीं बोलेंगे
48 घंटे की राहत, फिर ठंड की वापसी
शनिवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि यह राहत केवल 48 घंटे की है/ इसके बाद फिर से कोहरा और शीतलहर का दौर लौटेगा। 13 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट आने और ठंड के और तेज होने की संभावना है। नालंदा में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।
पटना में सीजन का सबसे सर्द रहा रविवार
रविवार की सुबह सीजन की सबसे सर्द रही। इस दौरान सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी पटना और आसपास के इलाकों में कोल्ड-डे दर्ज किया गया था। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद धूप निकल गयी. शनिवार को यहां शहर का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पूरे दिन धूप होने के कारण शहर के अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि हुई और अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक दिन मैं धूप निकलने की संभावना है। इससे लोगों को दिन में राहत मिलेगी।इसके बाद शहर के अधिकतम तापमान में क्रमिक गिरावट होने की संभावना है।पिछले वर्ष में इतना नीचे नहीं गया था तापमान इस सीजन में सर्दी लगातार बनी हुई है।
अगले 10 दिन भारी ठंड के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है। दिन में आसमान साफ होने के बावजूद ठंड बनी रहेगी।साफ है कि बिहारवासियों को अभी लंबी सर्द रातों और ठिठुरते दिनों के लिए तैयार रहना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now