रांची के मैक्लुस्कीगंज में साप्ताहिक बाजार में फायरिंग, अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

रांची के मैक्लुस्कीगंज में साप्ताहिक बाजार में फायरिंग, अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली

रांचीः रविवार को राजधानी रांची के साप्ताहिक बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना में बाजार में सामान बेच रहे बाजारटांड के रहने वाले युवक विजय केसरी को गोली लगी है।

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश
अपराधियों ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां विजय केसरी पर मारी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाजार में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विजय केसरी को इलाज के लिए डकरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

शिबू सोरेन के 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के साथ किया संवाद, कहा-हम लोग है गुरुजी के सिपाही
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है।दिनदहाड़े साप्ताहिक बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now