रांची की महिला पार्षद का आरोप, नगर निगम की बैठक में मेरी आपत्तिजनक वीडियो बनाई, सोशल मीडिया पर डाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2026

रांची की महिला पार्षद का आरोप, नगर निगम की बैठक में मेरी आपत्तिजनक वीडियो बनाई, सोशल मीडिया पर डाला

डेस्कः रांची नगर निगम की बैठक के दौरान एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला पार्षद ने अपने ही साथी पार्षद पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला पार्षद का आरोप है कि सोमवार को स्वच्छता को लेकर रांची नगर निगम के पार्षदों की बैठक चल रही थी। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड के बारे में बोल रहे थे। जब मैं बोलने के लिए उठी तो पीछे से एक पार्षद ने मेरे शरीर को दर्शाते हुए गलत तरीके से वीडियो बना ली। फिर वीडियो पूर्व पार्षद को भेजा। पूर्व पार्षद ने उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मंगलवार की सुबह किसी ने मुझे इसकी जानकारी दी। हमें बहुत गुस्सा आया कि हमारे शरीर का इस तरह का वीडियो बनाने का अधिकार किसको किसने दिया। इसके साथ ही बैठक की गोपनीयता को भी भंग कर दिया गया। मैं पार्षदों को अपने परिवार का हिस्सा मानती हूं, मेरे साथ ऐसा होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे पीछे वार्ड-20 के पार्षद सुनील यादव बैठे थे। शक है कि उन्होंने ही मेरा वीडियो बनाकर उर्मिला देवी को भेजा था। आज हमारी मेयर भी महिला हैं। मैं इस मामले को लेकर बुधवार को पुलिस से शिकायत करूंगी, एफआईआर दर्ज कराउंगी। ऐसी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पार्षद सुनील यादव ने कहा-मैंने कोई वीडियो नहीं बनाई
महिला पार्षद के आरोप पर वार्ड-20 के पार्षद सुनील यादव ने कहा कि उन्होंने यह वीडियो नहीं बनाई है। ये वीडियो किसने बनाई है इसके बारे में मुझे पता नहीं। हालांकि कुछ लोग बोल रहे थे कि कोई वीडियो आई है। महिला पार्षद गलत बोल रही हैं। उन्हें किसी पर बेवजह ऐसा आरोप नहीं लगाना चाहिए।
मेयर रौशनी खलखो का बयान
इस मामले में मेयर रौशनी खलखो ने कहा- मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वह बेहद शर्मनाक हैं। इसकी निष्पक्ष रूप से जांच होगी। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

See also  रांची के अशोक नगर में बिल्डर अखिलेश पांडेय के बंगले में हुई थी चोरी, बिहार से 2 संदिग्ध हिरासत में, SIT की जांच तेज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now