- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

गरीबों को बांटने वाला कंबल घर ले जाते BDO को लोगों ने पकड़ा, चोरी का लगाया आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2026

गरीबों को बांटने वाला कंबल घर ले जाते BDO को लोगों ने पकड़ा, चोरी का लगाया आरोप

पलामूः जिले के छतरपुर के दिनादाग मोड़ के पास पीपरा प्रखंड प्रमुख विकास सिंह यादव की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने पीपरा के बीडीओ विनय कुमार को 12 कंबल के साथ पकड़ा और पुलिस को सौप दिया। प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह कंबल गरीबों के बीच बंटना था, लेकिर बीडीओ सरकारी गाड़ी में कंबल रखकर अपने घर ले जा रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उनकी गाड़ी का पीछा कर उन्हें पकड़ा।

चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट
इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर पिपरा में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी गौरव कुमार भी दो कंबल बोरे में ले जा रहे थे, जिन्हें भी लोगों ने पकड़ लिया। जब इसकी सूचना छतरपुर पुलिस को हुई तो गश्ती दल ने बीडीओ और कर्मचारी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और सभी कंबल जब्त कर थाने ले गई।

 

JPSC: 16 माह बाद हुई मुख्य परीक्षा इंटरव्यू के 24 घंटे के अंदर रिजल्ट जारी, झारखंड को मिले 64 CDPO
इधर, बीडीओ विनय कुमार ने कहा कि लोगों का आरोप झूठा है। उनकी सरकारी गाड़ी में असहायों के बीच बांटने के लिए कंबल रखे गए थे, क्योंकि कार्यालय में छुट्टी हो गई थी। लोग बिना पूरी जानकारी के आरोप लगा रहे है। 800 कंबल उपलब्ध करवाया गया था 700 के करीब वितरण हो चुका है। गाड़ी में हर वक्त कंबल मौजूद रहता है ताकि जरूरतमंद को वितरित किया जा सके। छुट्टी के दिन वह बस पकड़ने के लिए छतरपुर जा रहे थे। उनकी गाड़ी को रोका गया था और चाबी को छीना गया था। पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई के पहलुओं पर विचार कर रहे है। इस पर छतरपुर के थानेदार प्रशांत प्रसाद ने बताया कि कुल 12 कंबल जब्त किए गए हैं। इसकी जानकारी एसडीओ सह डीसीएलआर विजय केरकेट्टा को दी गई है। आगे जैसा निर्देश मिलेगा, कार्रवाई की जाएगी।

See also  वायनाड में जारी है आफत! 276 मौतें और 200 लोग लापता, बारिश बढ़ा रही मुश्किल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now