हेमंत सोरेन को झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दिए 20 करोड़ रुपए

झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने 20 करोड़ रुपए की राशि का चेक  भेंट किया। यह राशि झारखंड बिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अपनी लाभ से राज्य सरकार को डिविडेंड के रूप में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉरपोरेशन के अधिकारियों को अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इस वित्तीय योगदान के लिए झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह कॉरपोरेशन प्रोफेशनल कंपनी के रूप में विकसित हो इस निमित्त बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें ताकि आने वाले समय में प्रॉफिट की राशि में और वृद्धि की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  अरवा राजकमल, कार्यपालक निदेशक संजय कुजूर, महाप्रबंधक  अविनाश कुमार मौजूद थे ।

See also  तेजस्वी यादव कुख्यात अपराधी के साथ घूम रहे हैं विदेश, JDU ने हिस्ट्रीशीटर रमीज और देवा गुप्ता को लेकर DGP से की शिकायत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now