लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मजदूर नेता हरिनारायण प्रसाद साहू की तृतीय पुण्यतिथि कोर्ट रोड स्थित गौतम नर्सिंग होम परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुरोहित परमानंद मिश्र ने पूजा-अर्चना से कराई। हरिनारायण प्रसाद साहू के पुत्र पवन गौतम एवं राहुल देव गौतम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सांसद सुखदेव भगत ने हरिनारायण प्रसाद साहू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एचपी साहू एक समर्पित मजदूर नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। वे जनसमस्याओं के समाधान में हमेशा अग्रणी रहते थे और आम लोगों के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी। सांसद ने कहा कि हरिनारायण प्रसाद साहू का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके विचार और कार्य हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मजदूर वर्ग को मार्गदर्शन देते रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, सिविल सर्जन डा. राजू कच्छप, लालमोहन केसरी, आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद चंगू, शाहिद अहमद बेलू, कमलेश कुमार, नेसार अहमद, कुणाल अभिषेक, अनिल कुमार, सुबोध साहू, विजय चौहान, राजू कुरैशी, फुलदेव उरांव, ओम गुप्ता, नरेश प्रसाद, संजय अग्रवाल, ताहिर अंसारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।



