- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बलिदानी पांडेय गणपत राय की जयंती में मुख्य अतिथि होंगे मंत्री चमरा लिंडा,17 जनवरी को होगा भव्य समारोह

बलिदानी पांडेय गणपत राय की जयंती में मुख्य अतिथि होंगे मंत्री चमरा लिंडा,17 जनवरी को होगा भव्य समारोह

लोहरदगा : 1857 की क्रांति के अमर नायक एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी बलिदानी पांडेय गणपत राय की 217वीं जयंती आगामी 17 जनवरी को उनके पैतृक गांव भौंरो में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर जयंती समारोह के साथ विकास मेला का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौंरो में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बलिदानी पांडेय गणपत राय स्मारक समिति लोहरदगा की अध्यक्ष डा. वंदना राय के नेतृत्व में सोमवार को समिति का प्रतिनिधिमंडल राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मंत्री चमरा लिंडा ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि बलिदानी पांडेय गणपत राय जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को भौंरो में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

See also  राहुल गांधी और खरगे से मिले झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता के लिए 6 नाम रेस में

WhatsApp Image 2026 01 05 at 8.41.33 PM

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर परिचालन बंद, कोयल नदी पुल में दरार के बाद ट्रेनों की आवाजाही ठप

डा. वंदना राय ने बताया कि यह आयोजन जिला प्रशासन लोहरदगा एवं स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। जयंती समारोह के दौरान बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, वहीं विकास मेला के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इससे स्थानीय ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे सीधे लाभ उठा सकेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now