लोहरदगाः जिले के एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, तकनीकी शाखा लोहरदगा में पदस्थापति पुलिस अवर निरीक्षक वारीश हुसैन के साथ विशेष छापेमारी दल और लोहरदगा थाना में तैनात पुलिस बल मन्हो चौक पहुंची और छापेमारी शुरू किया। छापेमारी के दौरान कुडू की ओर से आने वाले मालवाहक टेम्पू को मन्हो चौक पर रोककर पूछताछ की गई। टेन्पू के चालक सह मालिक जिसने अपना नाम प्रदीप महली बताया से पूछताछ में पुलिस को शक हुआ और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।
शीतलहर की वजह से झारखंड से सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक किया गया बंद, शिक्षा विभाग का आदेश
इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड सं0 05/26 दिनांक 05.01.2026 धारा-275/292 बी0एन0एस0 एवं 47 (A) आबकारी अधि० के तहत 1. टेम्पू मालिक सह चालक प्रदीप महली, उम्र-28 वर्ष पे० रामू महली, ग्राम- कुडू बरहनिया 2. अमर गुप्ता 3. राजू साहू तीनो थाना कुडू, लोहरदगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर टेम्पू मालिक सह चालक को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पताः-
01. प्रदीप महली, उम्र-28 वर्ष पे० रामू महली, ग्राम- कुडू बरहनिया, थाना कुडू, लोहरदगा।
जप्त सामग्रीः-
1. मालवाहक टेम्पू JH08K-8731
2. OLD Monk-XXX Rum- 750 ML (27-पेटी)
3. Black Tiger Whisky- 750 ML (43-पेटी) कुल-70 पेटी,
छापामारी टीम के सदस्यः-
1. श्री रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, लोहरदगा ।
2. पु०अ०नि० वारीश हुसैन, तकनिकी, शाखा, लोहरदगा
3. पु०अ०नि० शारीक खान, लोहरदगा थाना।
4. स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता, लोहरदगा थाना।
5. विशेष छापामारी दल एवं लोहरदगा थाना सशस्त्र बल।




