- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लातेहार के गारु में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, DC, SP, CRPF कमांडेंट ने ग्रामीणों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

लातेहार: गारु थाना अंतर्गत सरयू टी0ओ0पी0 परिसर में शुक्रवार को सीआरपीएफ 11वीं बटालियन की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सशक्त बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 10.01.10 AM
इस अवसर पर उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक लातेहार एवं सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट ने ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया । कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जरूरतमंदों के बीच आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

WhatsApp Image 2026 01 03 at 10.01.13 AM
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न सिर्फ ग्रामीणों को सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन एवं सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  अबुआ आवास का सपना रह गया अधूरा, पक्की दीवार बना रही महिला पर गिरी कच्ची दीवार ; पति के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now