नववर्ष के जश्न में डूबा रहा लोहरदगा, प्रकृति की गोद में मना नववर्ष का पहला दिन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2026

लोहरदगा : लोहरदगा में नववर्ष 2026 का पहला दिन उत्साह, उल्लास और नई उम्मीदों के साथ पर्व की तरह मना। जिले के विभिन्न पिकनिक स्पाट, नदी तट और प्राकृतिक वादियों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ लोगों ने प्रकृति की गोद में पहुंचकर नए साल का स्वागत किया। नववर्ष को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया। नववर्ष के मौके पर गुरुवार को जिले के लावापानी, केकरांग, नंदिनी डैम, कोयल-शंख नदी तट, नंदगांव, धरधरिया, पझरी पहाड़, नामुदाग, कांति झरना समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही। लोगों ने पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर खाना बनाया, गीत-संगीत का आनंद लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सैलानियों ने अपने मोबाइल कैमरों में नववर्ष की खुशियों के पल कैद किए और नए साल को लेकर सपने संजोए गए।

1

आधी रात से ही शुरू हो गई थी बधाइयों का सिलसिला
नववर्ष के स्वागत का उल्लास बुधवार की आधी रात से ही शुरू हो गई थी। जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर, संदेश भेजकर और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नववर्ष की बधाई देना शुरू कर दिया। व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई, जो लोग देर रात बधाई नहीं दे सके, उन्होंने सुबह होते ही अपने सगे-संबंधियों और मित्रों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

See also  झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए 21 मार्च को वोटिंग, धीरज साहू और समीर उरांव की सीट हो रही है खाली

Happy New Year! 1 जनवरी को ही 1 जनवरी क्यों, कैसे बना संडे और सप्ताह में 7 दिन ही क्यों?

पिकनिक स्पाट पर छाया रहा जश्न का माहौल
मौसम अनुकूल रहने के कारण पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक लोग इस वर्ष पिकनिक मनाने निकले। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पिकनिक स्थलों पर लोगों ने झूमते-गाते हुए नए साल का पहला दिन मनाया। युवा वर्ग खासतौर पर उत्साहित नजर आया, वहीं बच्चों ने खेलकूद और मौज-मस्ती का भरपूर आनंद लिया। नदी तटों और झरनों के आसपास लोगों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।

2

मांस-मछली, शराब और खाद्य पदार्थों की खूब हुई बिक्री
नए साल के पहले दिन पिकनिक को लेकर बाजार में मांस, मछली, चिकन, केक, पनीर और मिठाइयों के साथ-साथ अंग्रेजी शराब और बीयर की खूब बिक्री हुई। कई लोगों ने पिकनिक स्थलों पर ही खाना बनाकर सामूहिक रूप से भोजन किया। शराब और नशे को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आई, पर शराब की दुकानों में लोगों की भीड़ नजर आई। पिकनिक स्थलों पर नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी पहले से दी गई थी, जिसका असर दिखा और अधिकांश जगहों पर स्थिति नियंत्रण में रही।

See also  लोहरदगा में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, होटल मालिक सहित तीन गिरफ्तार

3

दोपहर बाद बाजार में पसरा सन्नाटा
नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को सुबह के समय बाजारों में हल्की चहल-पहल रही, लेकिन दोपहर बाद अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। लोग अपने परिवार और ईष्ट-मित्रों के साथ पिकनिक स्पाट की ओर निकल गए। जिससे शहर की सड़कों के साथ-साथ बाजारों में सन्नाटा छा गया। ज्यादातर लोगों ने घरों या पिकनिक स्थलों पर ही नए साल का आनंद लिया। सुदूरवर्ती क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

4

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के रहे ठोस इंतजाम
नववर्ष के अवसर पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिले के सभी प्रमुख पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सादे लिबास में भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसपी सादिक अनवर रिजवी के साथ पुलिस के अन्य वरीय अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड़ में दिखे। कई पिकनिक स्थलों की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्क नजर आई। असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई, वहीं पुलिस की गश्ती टीम लगातार भ्रमण करती रही। जिसके कारण लोहरदगा जिले में नववर्ष का पहला दिन शांति, उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। लोगों ने नए साल की शुरुआत मुस्कान, उम्मीद और खुशियों के साथ की।

See also  लोहरदगा में भारी बारिश!, निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

567891011121314

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now